अपने जन्म दिवस को भारतीय पद्धति से मनाएं – राजिंदर कुमार

10 व 11 मई, हाजीपुर | ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारत को पुन: विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर करेगी | विद्या भारती का लक्ष्य समाज में शिक्षा का एक मॉडल प्रस्तुत करना है | वर्ष 2025 में संघ के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं | इस पवित्र वर्ष को ध्यान में रखते हुए सभी घटकों को अपना-अपना लक्ष्य तय कर उसे पूर्ण करना है I अपने जीवन में प्लास्टिक का प्रयोग बिलकुल न करें क्योंकि यह हमारी धरती को बंजर कर रहा है | सभी अपना जन्म दिवस भारतीय पद्धति से मनाएं | जन्म दिवस पर पौधा लगाकर उसका संरक्षण करें |’ ये विभिन्न विषय विद्या भारती, पंजाब के संगठन मंत्री राजिंदर कुमार ने हाजीपुर संकुल के प्रवास दौरान लिए | इस प्रवास में वे पनखूह के संस्कार केंद्र और काठगढ़ के शिव मंदिर भी गए | विभाग सचिव भानु प्रताप व हाजीपुर संकुल प्रमुख मनोज कुमार प्रवास में उनके साथ रहे |

Share it :

Leave a Comment