सर्वहितकारी विद्या मंदिर होशियारपुर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सर्वहितकारी विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी होशियारपुर में प्रधानाचार्य श्री अरुण पुंज जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ योग मंत्र के द्वारा श्रीमान राकेश कुमार जी के द्वारा किया गया उन्होंने योगासनों के साथ-साथ योग के माध्यम से शरीर पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी। विद्यालय के आचार्य श्री शिवम गुप्ता जी ने अग्रसर रहकर योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 25 आचार्य दीदियों व कर्मचारियों ने विद्यालय में आकर योग करके इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अहम भूमिका निभाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरुण पुंज जी ने कार्यक्रम के अंतर्गत बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए योग ही निरोग रहने का सबसे सरल एवं लाभदायक उपाय है। योग करने से ही हम निरोग रह सकते हैं एवं अपने शरीर को रोगों से बचाने के लिए सक्षम बना सकते हैं, इसलिए हमें प्रतिदिन योग अवश्य करना चाहिए।
Facebook Link : https://www.facebook.com/vidyabhartipunjabprant/posts/359561636288928