संगीत वह कला है जो प्राणी के हृदय के अंतरतम तारों को झंकृत कर देती है। उदात्त भावनाओं के जागरण एवं संस्कार प्रक्रिया के माध्यम के रूप में संगीत का शिक्षण विद्या भारती के सभी विद्यालयों में सारे देश में चलता है। उच्च स्तर के गीत कैसेट तैयार कराए गए हैं। राष्ट्र भक्ति के गीतों का स्वर पूरे भारत में गूंजता है। जन्मदिवस के उत्सव हेतु गीत-कैसेट तैयार कराया है जो घर-घर में बजता है। छात्रों के बीच देश भक्ति और चरित्र निर्माण की शिक्षा देने के लिए विद्या भारती द्वारा विभिन्न भाषाओं में लिखे गए इन गीतो को विद्याभारती द्वारा विभिन्न भाषाओं में गीत का रचना की गई है।
भारत के विभिन्न भाषाओं में लिखे गए इन गीतों को विद्या भारती द्वारा चलाए जा रहे विद्यालयों में सुनी जा सकती है विभिन्न भाषाओं में लिखे गए ये गीत बहुत लोकप्रिय हो रहे है। संगीत शिक्षण का कक्षानुसार पाठ्यक्रम निर्धारित है। सभी भारतीय भाषाओँ में गीत छात्रों में प्रचलित हैं। और यह इस बात का भी प्रमाण है कि भले ही हमारी भाषा अलग-अलग है। परन्तु हम सब एक है। और हमारा उद्देश्य एक है। यह अनुभूति होती है।





Visit Today : 21
This Month : 299
This Year : 2420
