💐💐 हिरोशिमा तथा नागासाकी में हुए परमाणु बम हमले की स्वामी शिवानंद सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोरिंडा के विद्यार्थियों को दी गई जानकारी💐💐
आज दिनांक 9 अगस्त 2022 को श्रीमती रेनू मेहरा के द्वारा स्वामी शिवानंद सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोरिंडा के विद्यार्थियों को नागासाकी डे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जापान का नागासाकी शहर आज से 77 साल पहले अमेरिका के दूसरे परमाणु बम का शिकार बना था। 9 अगस्त, 1945 को अमेरिकी बमवर्षक विमान बी-29 ने नागासाकी पर ‘फैट मैन’ नामक परमाणु बम गिराया था। इस हमले में 70,000 लोगों की मौत हो गई थी।
इस परमाणु हमले से तीन दिन पहले अमेरिका ने नागासाकी शहर पर भी परमाणु हमला किया था। इस हमले के 77 साल बाद भी यहां के लोग कई तरह की बीमारियों से पीड़ित रहते हैं। 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा शहर में हुए परमाणु बम के हमले के बारे में 6 अगस्त 2022 को बताया गया था कि उस दिन सुबह अमेरिकी वायु सेना ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम “लिटिल बॉय” गिराया था।
हिरोशिमा दिवस हर साल 6 अगस्त को शांति की राजनीति को बढ़ावा देने और हिरोशिमा पर बम हमले के प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।हिरोशिमा शहर पर एक परमाणु हथियार से हमला किया गया था, जिसने 6 अगस्त, 1945 को तुरंत हजारों लोगों की जान ले ली थी।आज जापानी शहर पर परमाणु बमबारी की 77वीं वर्षगांठ है।यह परमाणु बम से हमला करने वाला पहला शहर था।
जिसमें लाखों लोगों की जानें चली गई थी।यह महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को देने का उद्देश्य उनके ज्ञान में वृद्धि करना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र शर्मा जी ने विद्यार्थियों को राखी- प्रदर्शनी कार्यक्रम तथा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Facebook Link : Click Here




Share it :

Leave a Comment